कैसे पढ़ाई करें (exam ke liye, kaise kare, padhai) क्या आपको पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई हो रही है? चिंता मत कीजिए; अच्छे से अच्छे स्टूडेंट्स के साथ भी ऐसा होता है। हो सकता है कि आपको अपने पढ़ाई के तरीकों को थोड़ा बदलने की जरूरत है, या फिर कोई नया तरीका अपनाने की जरूरत है, या सचमुच कोई इफेक्टिव स्टडी प्लान बनाने की जरूरत है जो आपके मस्तिष्क को उतने बार अवकाश दे जितनी आपको जरूरत हो। सही सेटअप के साथ, ध्यान लगाना आसान हो जाएगा। 4की विधि 1: उचित ध्यान लगाने के लिए माहौल बनाना Edit 1 ठीक स्थान चुनिए: ध्यान लगाने के लिए आपके कमरे को शांत और ध्यान बँटाने वाली चीजों से मुक्त होना चाहिए। इसे टीवी, पालतू जानवरों, रुकावटों, या किसी भी ऐसी चीज से जिससे ध्यान बँट जाए, दूर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आपकी कुरसी आरामदेह होनी चाहिए और अच्छा प्रकाश होना चाहिए। आपकी पीठ, गर्दन और आँखों पर किसी प्रकार का तनाव नहीं पड़ना चाहिए; दर्द भी ध्यान बँटाता है।उदाहरण के लिए, टीवी के ठीक सामने मत पढ़िए; क्योंकि आप अपना होमवर्क केवल तभी कर पाएंगे जब विज्ञापन आ रहे होंगे। इसके बजाय छोटे छोटे ब्रेक लें...